August 5, 2026 1:15 am

BREAKING NEWS

‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट छोड़ने का आदेश, US स्टेट डिपार्मेंट ने कहा- वहां से तुरंत निकलो 45 मिनट तक कट्टे के दम पर मां-बेटे बंधक, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर बदमाश फरार Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल

Bihar: पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली बोगी, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग पहले ट्रेन के इंजन में लगी। देखते ही देखते कई बोगी भी आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, यात्री जान बचाने के लिए बोगी से कूदने लगे। खैरियत रही है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे यात्री ट्रेन संख्या 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के रेल इंजन और उसके बगल के डिब्बे में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग का कारण की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया, “हमें सूचना मिली कि एक रेलवे इंजन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर को घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं। आग अभी काबू में है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।”

खैरियत रही कि स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मुस्तैदी से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुआ। हादसे के बाद रूट पर कई घंटों तक परिचालन बाधित रहा। 

एक यात्री ने बताया, “सुबह 3:40 बजे ट्रेन में आग लग गई। इस वजह से यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी यात्री पिछले दो घंटों से फंसे हुए हैं और उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।”

जान बचाने के लिए बोगी से कूदे यात्री

जानकारी के अनुसार, ट्रेन जैसै ही सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इंजन की बगल की बोगी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय हादसा हुआ, अधिकतर यात्री नींद में थे। धुआं फैलती ही बोगी में चीख-पुकार मच गई। जान बचान के लिए यात्रा भागने लगे। कुछ बोगी की खिड़की से कूद गए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!