March 11, 2026 3:36 pm

Breaking:मायके से लौटने में देरी हुई तो पति ने लगा ली फांसी, फोन पर हुआ था विवाद

Breaking News:

शहडोल | ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 48 वर्षीय विजय बहेलिया ने पत्नी की देरी से नाराज होकर फांसी लगा ली।

क्या है पूरा मामला?

विजय बहेलिया की पत्नी मायके गई हुई थी और उसे शाम तक लौटना था। जब वह समय पर नहीं आई, तो विजय ने फोन पर पत्नी से बात की। पत्नी ने सुबह आने की बात कही, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर विजय ने देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली।

सुबह बच्चों ने देखा तो फैला मातम

रातभर पिता को नहीं देखने के बाद सुबह जब बच्चों ने खिड़की से झांका, तो विजय का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच फोन पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

क्या यह आत्महत्या थी या कुछ और?
परिवार में पहले से कोई तनाव था?

जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। बने रहें पेट्रोल न्यूज़ के साथ ताज़ा अपडेट के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?