
चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान ने सदन में उठाया सवाल, 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं की मांग
चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। मंगलवार को सदन में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से सीधा सवाल करते हुए उन्होंने पूछा, “चित्रकूट के संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक्स-रे, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा आखिरकार 24 घंटे कब उपलब्ध














