
रामघाट पर झिली सांस्कृतिक उजास, कथक की लय में डूबा चित्रकूट
चित्रकूट। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित साप्ताहिक सांस्कृतिक श्रृंखला “सुर साधना” के तहत रामघाट स्थित मंदाकिनी तट पर कला एवं संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में गुरुकुल कथक साधना केंद्र, बाँदा के प्रतिभावान कलाकारों ने ऐसी अनुपम प्रस्तुतियाँ दीं कि पूरा घाट तालियों की गड़गड़ाहट से














