
बिना सीमेंट जुड़े खड़े हैं 16 मंदिर: यहां का कुंड बताता है मौसम का हाल, जानें अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव का रहस्य
उत्तराखंड की हसीन वादियों और देवभूमि की पावन धरती पर स्थित अल्मोड़ा जनपद न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां मौजूद प्राचीन धार्मिक स्थल सदियों से वैज्ञानिक शोधकर्ताओं और श्रद्धालुओं दोनों के लिए असीम कौतूहल का केंद्र रहे हैं। अल्मोड़ा की खूबसूरत पहाड़ियों के मध्य स्थित त्रिनेत्र महादेव मंदिर परिसर अपनी














