March 19, 2026 6:29 pm

CG: ईब नदी पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल

CG: ईब नदी पर कुनकुरी-रनपुर मार्ग में बनेगा उच्चस्तरीय पुल

120 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.86 करोड़ रुपए स्वीकृत

आवागमन होगा और भी होगा सुरक्षित

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025

ईब नदी कुनकुरी-रनपुर मार्ग में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 86 लाख 74 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में यह कार्य निविदा स्तर पर है। यह मार्ग कुनकुरी विकासखंड को बगीचा तहसील मुख्यालय और सरगुजा जिले से जोड़ता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास ने नई रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में बुनियादी ढांचे के निर्माण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार ठोस पहल की जा रही है। सड़कों, पुलों और अन्य अधोसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संस्थानों की पहुंच आसान हुई है।

ईब नदी पर बनी पुरानी पुलिया समय के साथ जर्जर हो चुकी थी और संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। बारिश के दिनों में पुलिया पर पानी बहने से आवाजाही और भी जोखिमपूर्ण हो जाती थी। नागरिक लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे। नए उच्चस्तरीय पुल के निर्माण से यातायात सुरक्षित व सुगम होगा। वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी और आमजन निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?