March 11, 2026 9:16 am

CG-अम्बिकापुर : सरगुजा कमिश्नर ने जशपुर के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

CG-अम्बिकापुर : सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने जशपुर के दुलदुला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सुविधाओं की ली जानकारी

किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें

अम्बिकापुर, 22 नवम्बर 2025

सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को जशपुर जिले के दुलदुला धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किए।

उन्होंने धान को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?