March 13, 2026 8:56 am

CG: नहरों के विस्तार के लिए 5.33 करोड़ की राशि स्वीकृत

CG: नहरों के विस्तार के लिए 5.33 करोड़ की राशि स्वीकृत

रायपुर, 06 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद लिले की दो सिंचाई योजनाओं की नहरों के विस्तारीकरण कार्य के लिए 5 करोड़ 33 लाख 09 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड-गरियाबंद की सिकासार से कोडार लिंक परियोजना से झलप तक नहर विस्तारीकरण का सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 87 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

इसी तरह से सिकासार जलाशय परियोजना के अंतर्गत कुकुदा पिकअप वियर से निकलने वाली आर.बी.सी. नहर फिंगेश्वर डिस्ट्रीब्यूटरी को महासमुंद जिले के कोडार जलाशय तक विस्तारीकरण कार्य के लिए  02 करोड़ 45 लाख  58 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?