March 20, 2026 2:24 pm

BREAKING NEWS

CG : वन विभाग के ‘युवान’ पहल से छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगें ग्रीन लीडर

CG : वन विभाग के ‘युवान’ पहल से छत्तीसगढ़ के युवा बनेंगें ग्रीन लीडर

रायपुर, 18 मार्च 2026

बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा “YUVAN – Connecting Youth with Nature” पहल के तहत वॉलेंटियर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पाण्डेय के विशेष प्रोत्साहन से शुरू की गई इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे युवाओं को प्रकृति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।

युवाओं को वनों और वन्यजीवों के महत्व को समझाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी बढ़ाना। इसमें वनों की पारिस्थितिकी, जैव विविधता, और सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू का विशेष प्रशिक्षण देना शामिल है। इस कार्यक्रम में शासकीय लवन महाविद्यालय, लाइफकेयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग और डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को प्रकृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। डॉ. अजय मिश्रा ने वेटलैंड संरक्षण की बारीकियों को समझाया, वहीं श्री सौरव राजवाड़े ने ‘युवान’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही श्री सौरव मेहरा ने मानव-हाथी सह-अस्तित्व जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर रोचक प्रस्तुति दी।

वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने “युवान” (युवा वन) की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें फील्ड एक्सपोजर और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के ‘ग्रीन लीडर’ के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने जोर दिया कि प्रकृति और समुदाय के बीच के संबंधों को समझना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य श्री कृषानू चन्द्राकार और प्रशिक्षणरत एसीएफ श्री प्रखर नायक व श्री गुलशन साहू सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल के माध्यम से वन विभाग अब स्थानीय युवाओं को अपनी विभिन्न संरक्षण गतिविधियों और सामुदायिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल करेगाए ताकि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को एक नई ऊर्जा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?