March 12, 2026 6:34 pm

CG : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी खुशियों की सौगात

CG : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी खुशियों की सौगात

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का किया अंतरण

सक्षम योजना और छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना से महिलाओं को मिला लाभ

राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन और मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन

रायपुर, 09 मार्च 2026

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का किया अंतरण

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के माध्यम से प्रदेशभर की महिला हितग्राहियों के खातों में योजना की राशि अंतरित की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम तेंदुभाठा की हितग्राही श्रीमती सरस्वती केंवट से संवाद कर योजना के लाभ और महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारी ली।

रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिला हितग्राही, जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान सक्षम योजना एवं छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत संचालित ऋण योजनाओं से भी महिलाओं को लाभान्वित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मेगा हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की व्यवस्था की गई।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?