CG News :
अम्बिकापुर : ‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के अवसर पर माता राजमोहिनी देवी संस्कृति भवन में 01 अक्टूबर को कार्यक्रम का होगा आयोजित
अम्बिकापुर, 30 सितम्बर 2025
वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सरंक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जाता है।
समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार जिले में सेवा पखवाड़ा एवं रजत जयंती के अवसर पर वृद्धजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर को माता राजमोहिनी देवी संस्कृति भवन में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।
Post Views: 72,697








