March 18, 2026 2:50 pm

CG -ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर गौरेला: सूर्यघर योजना से सुनीता बनीं प्रेरणा, बिजली बिल हुआ शून्य

CG -ऊर्जा आत्मनिर्भरता की राह पर गौरेला: सूर्यघर योजना से सुनीता बनीं प्रेरणा, बिजली बिल हुआ शून्य

 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं सुनीता लाल, बिजली बिल से मिला छुटकारा

रायपुर , 18 अगस्त 2025

देशभर में ऊर्जा क्रांति ला रही प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में नया उजाला लेकर आई है। इसी कड़ी में गौरेला शहर के सुंदर नगर की निवासी श्रीमती सुनीता लाल एक ऊर्जा आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में मिसाल बनकर सामने आई हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कर न केवल अपने बिजली बिल से मुक्ति पाई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सार्थक योगदान दे रही हैं।

सरकार से मिली सब्सिडी, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

सुनीता लाल को केंद्र सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने कम लागत में अपने घर पर सोलर सिस्टम लगवाया। अब उनका मासिक बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो चुका है। यही नहीं, अतिरिक्त बिजली उत्पादन से वह ग्रिड में बिजली भेजकर क्रेडिट भी अर्जित कर रही हैं, जो भविष्य के लिए एक सुरक्षित ऊर्जा विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

आर्थिक, मानसिक और सामाजिक राहत

सुनीता बताती हैं कि पहले हर महीने बिजली बिल देना एक बड़ी चिंता होती थी, लेकिन अब सौर ऊर्जा के कारण यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्हें न केवल आर्थिक रूप से राहत मिली है, बल्कि आत्मनिर्भरता का गर्व भी महसूस हो रहा है। इस योजना ने उनके जीवन को कई स्तरों पर सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

सुनीता ने अन्य नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस योजना का लाभ लें और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपने घर से पहल करें। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना एक सच्ची जन-हितैषी पहल है, जो आम लोगों के जीवन को बदल रही है।

स्वच्छ ऊर्जा से उज्जवल भविष्य की ओर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है, बल्कि भारत को स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में भी अग्रसर कर रही है। सुनीता लाल जैसी महिलाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि जब योजनाएं सही लोगों तक पहुँचती हैं, तो वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?