March 20, 2026 10:41 am

BREAKING NEWS

CG: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: सौर ऊर्जा से मिली राहत

CG: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: सौर ऊर्जा से मिली राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: सौर ऊर्जा से मिली राहत

किफायती साबित हुई पहल

रायपुर, 26 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और महंगे बिजली बिल से राहत प्रदान करने की दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना का लाभ उठाते हुए बिलासपुर के कृष्णा विहार, कोनी की निवासी श्रीमती सुधा मिश्रा ने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया है। इसके परिणामस्वरूप उनके परिवार के बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी आई है।

श्रीमती मिश्रा के पति श्री उपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है, जहाँ बिजली की खपत अधिक होने से प्रतिमाह भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था। सूर्यघर योजना की जानकारी प्राप्त होने पर परिवार ने इसे अपनाने का निर्णय लिया और सोलर पैनल स्थापित किया। इस पर कुल 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत आई। केंद्र सरकार से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हो चुकी है और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी शीघ्र मिलने वाली है। अब परिवार को प्रतिमाह न्यूनतम बिजली बिल का ही भुगतान करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है।

श्रीमती मिश्रा ने कहा कि यह योजना पूरी तरह किफायती है, जिसमें एक बार निवेश करने पर 25 वर्षों तक सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होती है। बैंक के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने इस योजना को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी उपयोगी बताया और अन्य उपभोक्ताओं से इसका लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?