March 17, 2026 2:18 am

CG: रजत राज्योत्सव-2025: कलेक्टर ने राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण

CG: रजत राज्योत्सव-2025: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण

रजत राज्योत्सव-2025: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राज्योत्सव स्थल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे रजत राज्योत्सव का शुभारंभ

राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच तथा 7 डोम निर्माणाधीन

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रवास एवं राज्योत्सव-2025 की तैयारियां कार्यक्रम स्थल में जोरो से की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज शाम मौके पर पहुंचे और रात तक तैयारियों का जायजा लेते रहे। उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, राज्योत्सव स्थल में निर्माणधीन मुख्य मंच एवं अन्य डोम का अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव स्थल में 24 एकड़ में भव्य राज्योत्सव मेला का निर्माण किया जा रहा है। यहां मुख्य मंच के साथ तीन बड़े एवं चार छोटे डोम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 80 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभी डोम में सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेडिंग की गई है और आगंतुकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 80 सेक्टर तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्य परिपथ मार्ग का निर्माण कार्य भी जारी है, जहां से प्रधानमंत्री श्री मोदी गुजरेंगे एवं जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?