March 19, 2026 5:53 pm

CG : कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अम्बिकापुर,CG : कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अम्बिकापुर 15 सितम्बर 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री विलास भोसकर के अध्यक्षता में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

कलेक्टर श्री भोसकर ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में मुख्य रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, रजिस्ट्री जैसे मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त, कुछ आवेदकों द्वारा राशन सामग्री प्राप्त नहीं होने की शिकायतें भी प्रस्तुत की गईं, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राशन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी. एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। प्रशासनिक अमला जनहित में तत्परता से कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?