March 18, 2026 2:52 pm

CG: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर में शिक्षा के विकास को मिली नई गति

CG: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर में शिक्षा के विकास को मिली नई गति

जिले के आठ स्कूलों को मिलेंगे नए भवन, 6 करोड़ 19 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 18 अगस्त 2025:
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को निरंतर बल मिल रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के आठ शासकीय स्कूलों के लिए नए भवनों के निर्माण हेतु कुल 6 करोड़ 19 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह राशि सीएसपीटीसीएल रायपुर द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधियों के तहत प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जशपुर को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है।

इन विद्यालयों में होंगे भवन निर्माण:

  • कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बांसबहार स्थित प्राथमिक शाला तुरंगाखार,
  • कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गिनाबहार की प्राथमिक शाला खजूरबहार,
  • फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गारीघाट की प्राथमिक शाला बागमाड़ा
    इन तीनों प्राथमिक शालाओं के लिए प्रत्येक को 20-20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
  • ग्राम पंचायत पण्डरीपानी के उच्च माध्यमिक विद्यालय (बालक),
  • ग्राम पंचायत कंदईबहार के उच्च माध्यमिक विद्यालय,
  • दुलदुला विकासखण्ड के हायर सेकेण्डरी स्कूल दुलदुला
    इन तीनों विद्यालयों को प्रत्येक के लिए 1.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
  • बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टटकेला स्थित हाईस्कूल टटकेला के लिए 75.23 लाख रुपये,
  • हायर सेकेण्डरी स्कूल लोधमा के लिए 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत होता बुनियादी ढांचा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देने के कारण जशपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में भी अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा रही है। नए स्कूल भवनों के निर्माण से न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति रुझान और सहभागिता भी बढ़ेगी।

राज्य शासन का यह कदम ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?