March 6, 2026 12:39 pm

CG: महिला किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान

CG: महिला किसान विमला सिंह ने बेचा 50 क्विंटल धान

समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में उपयोग

रायपुर, 28 नवम्बर 2025

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज कोरिया जिले के ग्राम सारा निवासी 28 वर्षीय महिला  किसान विमला सिंह (पिता – सूरजलाल सिंह) ने सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। उन्होंने समिति के माध्यम से टोकन प्राप्त किया था।
विमला सिंह ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.1900 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 50 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 118450 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे अपना मकान, खाद-बीज और दैनिक जरूरतों में व्यय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?