देहरादून।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने बुनकरों एवं शिल्पकारों का सम्मान कर उत्तराखंड की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और बुनकरों को नई पहचान मिल रही है। प्रदेश की पारंपरिक कला एवं शिल्प को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचाने के ये प्रयास निश्चित रूप से आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Post Views: 11









