August 9, 2026 12:00 am

Delhi: बंद पड़े मॉल में मिली देहरादून की रहने वाली 24 साल की लड़की की लाश, पास में मिला सुसाइड नोट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से एक दर्दनाक खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजौरी गार्डन इलाके में एक बंद  बंद मॉल के परिसर में लड़की की डेड बॉडी मिली है, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 24 साल के आसपास है और उसके पास से एक एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, लड़की की पहचान भी तक सामने नहीं आई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मॉल के परिसर में लड़की की डेड बॉडी से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की की उम्र 24 साल के आसपास है, लेकिन लड़की की पहचान भी तक सामने नहीं आई है।  

बताया जा रहा है कि इस लड़की का शव मॉल में मिला है, वो मुख्य रूप से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा बॉडी को डीडीयू हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है। पुलिस मृतका की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!