March 10, 2026 7:14 am

Mauganj :शादी में जा रही महिला को बदमाशों ने सड़क पर गिराकर लूट ले गए सोने की चेन, कैश और मोबाइल

Mauganj News:

रीवा से मऊगंज एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपत्ति के साथ लूट की बड़ी वारदात हो गई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने महिला को स्कूटी से गिरा कर सोने की चेन, कैश और मोबाइल लूट लिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यह घटना 07.06.2025 रात लगभग 8:55 बजे की है। फरियादिया साधना मिश्रा, उम्र 43 वर्ष, निवासी बसिगड़ा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति श्रवण कुमार मिश्रा के साथ स्कूटी क्रमांक MP17-ZK-6740 से रीवा से मऊगंज के एक मैरिज गार्डन, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। स्कूटी उनके पति चला रहे थे और वह पीछे बैठी थीं।

जैसे ही उनकी स्कूटी मऊगंज के सेलार पुल के पास मुदरिया मोड़ पहुंची, तभी पीछे से एक काले रंग की पल्सर बाइक आई। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनके चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे। बदमाश स्कूटी के बाईं ओर से आकर झपट्टा मारते हुए महिला के गले से सोने का हार और हाथ में रखा पर्स छीनकर फरार हो गए।

हमले से महिला सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से उनके दोनों घुटनों, पंजों, दोनों हाथों की कलाई और पीठ-सिर में गंभीर चोटें आईं। पति ने तुरंत स्कूटी रोकी और घायल पत्नी को उठाया।

इसके बाद जब महिला ने अपने सामान की जांच की तो पता चला कि गले से रानी हार (सोने की चेन), पर्स में रखे 11 हजार रुपये नकद, एक एंड्रॉइड वनप्लस मोबाइल (IMEI: 865295054909643) जिसमें दो सिम नंबर 9407302214 और 7987848683 थे, साथ ही IDBI बैंक का ATM कार्ड भी लुटेरे ले गए।

घटना के बाद दंपति ने आसपास आरोपियों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वे तुरंत मऊगंज थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घंटों आनाकानी के बाद आखिरकार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर कायम कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की पहचान और तलाश की जा रही है।

पुलिस ने ऐसी घटनाओं को हमेशा की तरह इस बार भी गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते लुटेरों का अब तक पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?