BREAKING NEWS

'मां बहन' ट्रेलर: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी को अपने आगामी पारिवारिक-ड्रामा में अराजकता का सामना करना पड़ा | एवरेस्ट पर चढ़ने के बाद 2 भारतीयों की मौत; साउथ कोल में तीसरा गंभीर | भारत समाचार जेसन लुईस ने लोगों की नजरों में वापसी के बारे में रहस्यमयी पोस्ट साझा की: 'तीन साल बाद, यह समय था' | यूपी: निजी अस्पताल में डॉक्टर ने दलित छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप | भारत समाचार पहली बार प्रदर्शन समीक्षा में देरी, शिकायत निवारण पर मंत्रालयों की रैंकिंग | भारत समाचार ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी की तरह कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर कब्जा किया, ईवा लोंगोरिया के साथ पुनर्मिलन किया; प्रशंसक उन्हें 'शटरबग्स पसंदीदा' कहते हैं |

Jabalpur News: घर में चल रहा था अहाता! छापे में पकड़े गए शराबी, साथ ही मिली 4 खतरनाक तलवारें

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर थाना और रामपुर चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ‘मोटा कैलाश’ के घर पर दबिश दी। जहां आरोपी ने घर को ही अवैध शराब के अड्डे में तब्दील कर दिया था, बाकायदा अहाता बनाकर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई लोगों को मौके पर ही शराब पीते हुए पकड़ा गया, साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई।

जबलपुर में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई ने एक बार फिर बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर थाना और रामपुर चौकी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ‘मोटा कैलाश’ के घर पर दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां का नजारा चौंकाने वाला था। आरोपी के घर को ही अवैध शराब के अड्डे में तब्दील कर दिया गया था, जहां बाकायदा अहाता बनाकर लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई लोगों को मौके पर ही शराब पीते हुए पकड़ा गया, साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई।

लेकिन इस कार्रवाई में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से चार धारदार तलवारें बरामद हुईं। इन हथियारों की मौजूदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी कैलाश चक्रवर्ती, जो पहले जिला बदर हो चुका है, इस अवैध धंधे में एक नाबालिग का इस्तेमाल कर रहा था। यह बात पुलिस के लिए और ज्यादा चिंता का विषय बन गई है।

सीएसपी महादेव प्रसाद नागोटिया के अनुसार, मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब, हथियारों और बच्चों को अपराध में धकेलने जैसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!