March 12, 2026 6:59 pm

Job:युवा संगम कार्यक्रम अब 25 मार्च को, मेगा जॉब फेयर में 40 कंपनियां देंगी रोजगार के मौके

Job Fair:

रीवा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा संगम कार्यक्रम अब 25 मार्च को टीआरएस कॉलेज, रीवा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत होने वाले मेगा जॉब फेयर में 40 नामी कंपनियां युवाओं को रोजगार देने के लिए मौजूद रहेंगी।

18 से 45 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका

मेगा जॉब फेयर में 18 से 45 वर्ष के बीच के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग पदों के लिए 9 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/वोटर आईडी, समग्र आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

ये कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

मेले में मिडिया इंडिया प्रा. लि. महाराष्ट्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी सोलर, टाटा मोटर्स, बजाज कैपिटल, फ्लिपकार्ट रीवा, एल एंड टी, हिंद फार्मा, आयशर ट्रक एंड बस समेत 40 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी।

कलेक्टर ने दिए सफल आयोजन के निर्देश

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि इस जॉब फेयर में स्थानीय और बाहरी कंपनियों को बुलाकर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो 25 मार्च को सुबह 11 बजे टीआरएस कॉलेज, रीवा पहुंचना न भूलें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?