March 10, 2026 7:08 am

Mauganj: विवाह समारोह में 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, हलवाई गिरफ्तार

Mauganj:

मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में 23 मई 2025 को एक विवाह समारोह के दौरान 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में आयोजित विवाह में शामिल होने आई थी। आरोपी कृष्णपाल उर्फ भोले गिरी (29 वर्ष) समारोह में हलवाई के रूप में उपस्थित था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी समारोह के दौरान बच्ची को बहला-फुसलाकर कहीं अलग ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता का उपचार

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया (CHC) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे रीवा स्थित एसजीएमएच अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और इलाज जारी है।

एफआईआर दर्ज एवं गिरफ्तारी

परिवार की शिकायत पर लौर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 एवं एससी/एसटी एक्ट की प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में लौर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी कृष्णपाल उर्फ भोले गिरी पिता वंशगोपाल गिरी उम्र 29 वर्ष नि. ग्राम तड़ौरा थाना लौर जिला मऊगंज (म.प्र.) की सरगर्मी से पता तलाश की गई जो कि पता तलाश दौरान दिनाँक 23.05.25 की रात्रि मे दस्तयाब हुआ, जिसे गिरफ्तार कर आज दिनाँक 24.05.25 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

कृष्णपाल उर्फ भोले गिरी पिता वंशगोपाल गिरी उम्र 29 वर्ष नि. ग्राम तड़ौरा थाना लौर जिला मऊगंज (म.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?