March 10, 2026 12:54 am

Mauganj-स्कूल में बड़ा हादसा: कक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरा, 4 छात्र घायल, एक छात्रा ICU में भर्ती

Mauganj News :

मऊगंज। देवतालाब क्षेत्र स्थित सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (CM RISE SCHOOL) में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब कक्षा के दौरान छत का भारी प्लास्टर गिरने से चार छात्र घायल हो गए। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर है, जिसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है


📌कक्षा के दौरान हुआ हादसा :

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है, जब छात्र-छात्राएं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक कक्षा की छत का बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर पड़ा, जिससे नीचे बैठे कई छात्र इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।


🩺 घायल छात्र-छात्राओं की स्थिति:

  • प्रियांशी द्विवेदी (कक्षा 11वीं, पिता शांतिस्वरूप द्विवेदी, निवासी हटवा सोरैहान) को गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक होने पर रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है।
  • रेनू मिश्रा (पिता रामसुशील मिश्रा, निवासी पन्नी) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
  • अन्य दो छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतालाब में भर्ती कर इलाज जारी है।

🚨 प्रशासनिक लापरवाही उजागर:

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस हादसे को शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही बताया है। सीएम राइस स्कूल जैसे संस्थानों में इस तरह की जर्जर इमारतों में पढ़ाई कराया जाना बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ जैसा है।


🔍 प्रशासन और पुलिस मौके पर:

घटना की सूचना मिलते ही थाना अलवर से डायल 100 और मऊगंज के विकासखंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद मिश्रा मौके पर पहुंचे। वहीं, स्कूल के प्राचार्य अशोक मिश्रा स्वयं घायल छात्रा को रीवा अस्पताल लेकर रवाना हुए


📣 मांग उठी – दोषियों पर हो कार्रवाई:

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूल भवन की सुरक्षा और फिटनेस रिपोर्ट की तत्काल जांच की जाए और निर्दोष बच्चों की जान खतरे में डालने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


📍 यह हादसा न सिर्फ एक स्कूल भवन की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर भी सवाल खड़ा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?