March 11, 2026 6:29 am

Mauganj:“पेट्रोल न्यूज़ की खबर का बड़ा असर — कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद दौड़े-दौड़े पहुंचे सीएमएचओ,नर्सिंग होम का किया निरीक्षण”

Mauganj News :
“पेट्रोल न्यूज़ की खबर का बड़ा असर — कलेक्टर के अल्टीमेटम के बाद दौड़े-दौड़े पहुंचे सीएमएचओ, गहरवार नर्सिंग होम का किया निरीक्षण”


मऊगंज। पेट्रोल न्यूज़ की धारदार खबर ने एक बार फिर असर दिखाया है।
कलेक्टर मऊगंज संजय जैन के सख्त रुख और तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजीव शुक्ला आखिरकार मऊगंज पहुंचे
और चर्चित गहरवार नर्सिंग होम का निरीक्षण किया।

कुछ दिन पहले पेट्रोल न्यूज़ ने यह खुलासा किया था कि
कलेक्टर द्वारा एसडीएम को जांच सौंपने और रिपोर्ट मिलने के बावजूद
सीएमएचओ ने कई महीनों से कोई कार्रवाई नहीं की थी।
इस लापरवाही पर नाराज होकर कलेक्टर ने
सीएमएचओ को तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था,
अन्यथा शासन स्तर पर शिकायत भेजने की चेतावनी दी थी।

कलेक्टर के इस अल्टीमेटम के बाद आखिरकार
सीएमएचओ संजीव शुक्ला रीवा से मऊगंज पहुंचे,
जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ
गहरवार नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया।

मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में
कई अनियमितताओं की पुष्टि हुई,
जहाँ पत्रकारों द्वारा इस मामले पर सवाल पूछने पर सीएमएचओ ने रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर को सौंपने की बात कही।

सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर संजय जैन ने
इस मामले को “जनहित और पारदर्शिता” से जुड़ा बताते हुए कहा है कि
किसी भी निजी अस्पताल को नियमों से ऊपर नहीं रखा जाएगा।

स्थानीय नागरिकों और मीडिया संस्थानों ने
इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि
“यह मीडिया और प्रशासन की साझी जीत है”
जहां जनता की आवाज़ आखिरकार असरदार साबित हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?