March 13, 2026 12:52 am

भ्रष्टाचार से उजड़ा मऊगंज, अधूरा पड़ा विकास –प्रदेश उपाध्यक्ष AAP

मऊगंज।
AAP (आम आदमी पार्टी )ने मंगलवार को मऊगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया, प्रदेश सचिव भक्त राज सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित उमेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में सरकार की नीतियों को भ्रष्ट और किसान विरोधी करार दिया गया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

भाजपा पर सीधा हमला

प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक प्रदीप पटेल चुनाव के समय तो किसानों और गौ-वंश के मुद्दों पर सक्रिय दिखे थे, लेकिन अब क्षेत्र से गायब हैं। त्रिपाठी ने कटाक्ष करते हुए कहा—
“पहली बार विधायक बनने पर गौ-वंश को लेकर थाने में धरना देने वाले प्रदीप पटेल अब किसानों की आफत बने इन्हीं आवारा गोवंश से आंखें मूंदे हुए हैं।”

विकास की पोल खोल

उमेश त्रिपाठी ने कहा कि

मऊगंज को विकास के नाम पर उजाड़ा गया, लेकिन आज भी अधूरे प्रोजेक्ट खड़े हैं। 53 करोड़ से अधिक की राशि, जो बिजली मेंटेनेंस के लिए दी गई थी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

“नोट बदलने की लाइन, वोट डालने की लाइन और अब खाद लेने की लाइन… यही भाजपा का विकास मॉडल है। पहली बार ऐसा हुआ जब किसानों को खाद लेने के लिए स्याही का निशान लगाना पड़ा।” – 

नगर परिषद पर गंभीर आरोप

AAP नेता ने आरोप लगाया कि नगर परिषद मऊगंज में व्यापक भ्रष्टाचार है। कांग्रेस से भाजपा में आए नगर अध्यक्ष बृजवासी पटेल पर विकास के नाम पर मऊगंज को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के आधार पर इस मामले में उच्च न्यायालय में फाइल विचाराधीन है।

विधायक निधि पर सवाल

पार्टी पदाधिकारियों ने मांग की कि विधायक निधि से खर्च की जाने वाली राशि सार्वजनिक की जाए। साथ ही यह भी कहा कि विधायक बनने के बाद से विधायक की संपत्ति का विवरण भी जनता के सामने लाया जाए।

एकता और आंदोलन की हुंकार

प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र चौरसिया और सचिव भक्त राज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर मैदान में उतरें। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही मऊगंज में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?