March 11, 2026 2:20 am

Mauganj: मऊगंज में कानून बेबस! बूढ़े-बच्चे-महिलाएं सबको दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा, आरोपी अब भी आज़ाद

Mauganj: मऊगंज में कानून बेबस! बूढ़े-बच्चे-महिलाएं सबको दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा, आरोपी अब भी आज़ाद


मऊगंज में कानून को खुली चुनौती

घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा गया पूरा परिवार, वीडियो वायरल

मऊगंज | शाहपुर थाना क्षेत्र

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ग्राम दुबिया में दबंग आरोपियों ने खुलेआम कानून को हाथ में लेते हुए घर में घुसकर महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट और झीन-झपटी की। इस पूरी वारदात का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


पुराने जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप

पीड़ित फरियादी ज्ञानेन्द्र तिवारी ने थाना शाहपुर में दर्ज कराई गई देहाती नालसी में बताया कि यह पूरी घटना पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुई। फरियादी के अनुसार आरोपी उनके घर पहुंचे और बिना किसी उकसावे के महिलाओं को मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए हमला कर दिया।

 


महिलाओं को बनाया गया पहला निशाना

आरोप है कि सुरेन्द्र गिरी और पुष्कर गिरी ने सबसे पहले घर के अंदर घुसकर महिलाओं को निशाना बनाया।
महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, झीन-झपटी की गई और उन्हें हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा गया। अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।


बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी पीटा

जब फरियादी ज्ञानेन्द्र तिवारी बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे, तो हालात और बिगड़ गए। इसी दौरान अन्य आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और फरियादी सहित उसके परिजनों पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि बूढ़े, बच्चे और महिलाएं—किसी को नहीं बख्शा गया। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।


कई लोग घायल, गंभीर चोटें आने का आरोप

इस बर्बर हमले में फरियादी की पत्नी, भाई, भतीजे-भतीजियां सहित कई लोग घायल हुए हैं।
पीड़ितों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों—हाथ, पैर, सिर, पीठ और कमर—में गंभीर चोटें आने की बात कही गई है। घायल परिजनों का उपचार कराया गया है।


जान से मारने की खुली धमकी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने कहा कि
“अगर जमीन नहीं छोड़ी तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।”
इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, लेकिन सवाल बरकरार

मामले में थाना शाहपुर पुलिस ने धारा 296(ए), 115(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
हालांकि घटना का वीडियो वायरल होने और मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


इलाके में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि शाहपुर पुलिस कब तक इस मामले में ठोस कदम उठाती है और कब पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है?


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?