March 18, 2026 4:46 am

Mauganj – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों की कार से 6 पेटी देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Mauganj – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों की कार से 6 पेटी देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज। नशे के विरुद्ध मऊगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नईगढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लाल रंग की कार से 6 पेटी देशी प्लेन मदिरा (शराब) जब्त की है। कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर चिल्ल चौराहे पर नाकेबंदी

21 जुलाई को थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग की कार (MH 04 DY 3419) चिल्ल की ओर से नईगढ़ी की तरफ आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ चिल्ल चौराहे पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेरकर रोका।

कार की डिग्गी से मिली 6 पेटी शराब

कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी से 6 पेटी खाकी रंग की देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 50 शीशी शराब की पाई गई, कुल 300 शीशियों में लगभग 54 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब मौजूद थी, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए आंकी गई।

गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री

कार में सवार दोनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • पुष्पेन्द्र जायसवाल (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड क्र.14, सब्जी मंडी, नईगढ़ी
  • विनोद कुमार साकेत (उम्र 28 वर्ष), निवासी खर्रा, थाना नईगढ़ी

पुलिस ने मौके से शराब के साथ ही एक मोटोरोला कंपनी का आसमानी रंग का मोबाइल फोन (कीमत ₹15,000) और लाल रंग की फिएस्टा कार (कीमत ₹6 लाख) भी जब्त की है। कुल बरामद सामग्री की कीमत ₹6,45,000 है।

तीसरे आरोपी की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि यह शराब जवा शराब दुकान से अवैध रूप से लाई जा रही थी। पुलिस अब इस मामले से जुड़े तीसरे व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर के साथ उनि ए.पी. मिश्रा, उनि राजेन्द्र वर्मा, सउनि नारायण पांडे, सउनि नरेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. रामकुमार भास्कर, और आर. प्रकाश कुशवाहा की विशेष भूमिका रही।

आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 47

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?