March 10, 2026 4:10 am

Mauganj:10 मिनट की आंधी में मऊगंज की बिजली व्यवस्था ठप, करोड़ों के मेंटेनेंस की खुली पोल

Mauganj news in Hindi:

 

मऊगंज। एक हल्की आंधी और चंद मिनट की बारिश ने मऊगंज जिले की बिजली व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। हर 10 मिनट में बिजली का गुल होना और घंटों तक ब्लैकआउट रहना अब यहां की दिनचर्या बन चुका है।

बिजली विभाग को मेंटेनेंस के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन जमीनी हकीकत में वह कहीं नजर नहीं आता। बिजली के तारों, ट्रांसफार्मरों और पोलों की हालत जर्जर है, जो मामूली हवा में भी ठप हो जाते हैं

मऊगंज जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारी खुद को बिजली विभाग के अधिकारियों के सामने असहाय महसूस कर रहे हैं। आमजन की परेशानी बढ़ती जा रही है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय लोग अब पूछ रहे हैं कि आखिर मेंटेनेंस का पैसा कहां खर्च हो रहा है? और कब तक बिजली की आंखमिचौली झेलनी पड़ेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?