March 10, 2026 1:09 am

Mauganj-बिना परमिट बस की चेकिंग के दौरान हंगामा, यात्रियों ने लगाया जाम; मौके पर पहुंचे विधायक, कलेक्टर और एसपी

Mauganj news in Hindi:

पेट्रोल न्यूज़:
हनुमना। यूपी से मऊगंज (Mauganj)की ओर आ रही बिना परमिट की यात्री बस की चेकिंग उस समय हंगामे में बदल गई, जब चालक और आरटीओ स्टाफ के बीच विवाद हो गया। बस क्रमांक यूपी 83 एटी/7355 को आरटीओ टीम ने सुबह 6 बजे हनुमना बॉर्डर पर रोका। चेकिंग के दौरान चालक ने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जिससे लंबा जाम लग गया।

उसी समय कोलकाता से लौट रहे मऊगंज विधायक मौके पर पहुंचे। यात्रियों की परेशानी देख वे खुद हस्तक्षेप के लिए आगे आए और आरटीओ स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने यात्रियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान की बात कही।

घटना की जानकारी मिलते ही मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बस को तुरंत रवाना कराया गया।

कलेक्टर व एसपी ने आरटीआई सुमन दीक्षित को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चेकिंग में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?