Mauganj :
मऊगंज : खास खबर
मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आज डायल-112 🚔 के दो जांबाज जवान आरक्षक रजनीश यादव और पायलट प्रवेश चतुर्वेदी को उनकी अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है,
क्या थी घटना….?
02 मार्च को मऊगंज बाईपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, डायल-112 की टीम ने बिना एक पल गंवाए, ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के तुरंत बाद का समय) का सही उपयोग करते हुए घायलों को अपनी FRV गाड़ी से तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जिससे उन दोनों की जान बच सकी l

इस अनुकरणीय व मानवीय कार्य से प्रसन्न होकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने कहा “आपकी तत्परता और संवेदनशीलता ने न केवल दो जिंदगियाँ बचाई हैं, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस के ‘देश भक्ति-जन सेवा’ के संकल्प को भी चरितार्थ किया है, हम सबको आप पर गर्व है।
#mppolice
#112 🚔









