March 12, 2026 9:00 pm

Mauganj: पुलिस कंट्रोल रूम के सामने डीई ऑफिस में चोरी

 

Mauganj: चोरों ने पुलिस के नाक के नीचे मारी सेंध –

मऊगंज। मऊगंज में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सवाल उठना लाज़मी है, जब पुलिस कंट्रोल रूम और S.F. बटालियन की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने हिम्मत दिखाई और विद्युत विभाग के D.E. कार्यालय में खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया

घटना 29 और 30 जुलाई की दरम्यानी रात की है। चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज़ में बिजली विभाग के कार्यालय की खिड़की उखाड़ी और अंदर घुसकर दो कंप्यूटर और एक प्रिंटर पार कर दिया। यह पूरी वारदात ऐसे समय हुई जब ठीक सामने विशेष सशस्त्र बल (S.F.) की बटालियन तैनात है और पुलिस कंट्रोल रूम चंद कदम की दूरी पर है।

इससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि सूत्रों के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम से भी चोरी की खबरें आ रही हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अब सवाल ये है कि जब पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित कार्यालय सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कहां की जाए?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधा तमाचा है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न पकड़े जाने का खौफ।

पुलिस विभाग के सामने यह एक सीधी चुनौती है, जिसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए चिंता का विषय है।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की गहराई से जांच की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि अपराधियों के बढ़ते हौसले पर लगाम लगाई जा सके।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?