MP/CG: शाह की अगुवाई में 24 जून को वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक

MP/CG News In Hindi :

4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, पहली बार काशी में हो रहा आयोजन

 

📍 भोपाल | सोमवार, 23 जून 2025 | 

वाराणसी में कल इतिहास रचेगा: देश की आंतरिक सुरक्षा और विकास से जुड़े अहम मसलों पर मंथन के लिए 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक अबकी बार काशी नगरी में होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह पहला मौका है जब यह अहम बैठक वाराणसी में आयोजित हो रही है।


🟠 कौन-कौन होगा शामिल?

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। चारों राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के अधिकारी, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य, और अन्य वरिष्ठ अफसर भी भाग लेंगे।


🕚 कब और कहां?

📍 स्थान: होटल ताज, वाराणसी
🕚 समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक


🟢 किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, विकास, प्रशासनिक समन्वय और राज्य-राज्य के बीच के खास मसलों पर गहन विचार-विमर्श होगा।


🎯 परिषद का उद्देश्य क्या है?

मध्य क्षेत्रीय परिषद का मकसद राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करना, विवादों को बातचीत से सुलझाना, प्राकृतिक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित करना और संवेदनशील इलाकों में विकास को बढ़ावा देना है।


पढ़ते रहिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें सिर्फ यहां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?