March 10, 2026 10:03 am

MP: सिरमौर में सरकारी जमीन में भू-माफियाओ की काली नजर…

MP News In Hindi :
भूमाफिया और आदिवासियों के बीच हुई भिड़ंत,
मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने मामले को कराया शांत..

मनोज सिंह,ब्यूरो चीफ
पेट्रोल न्यूज़ रीवा –

रीवा : रीवा जिले का सिरमौर क्षेत्र, जहाँ भूमाफियाओ की काली नजर सरकारी जमीन पर हैlताज़ा मामला है सिरमौर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड न. 5 बरदहा घाटी के समीप स्थित 17 एकड़ सरकारी भूमि का…
जिसमे लगभग 300 से अधिक गरीब आदिवासी परिवार जो भूमि हीन है वो पिछले तीन वर्षो से झोपड़ी बनाके रह रहे है, लेकिन कुछ भू माफिया जो सरकारी ज़मीन को ही अपने पट्टे की ज़मीन बताने लगे है, और गरीब आदिवासियों को हटाने के लिए मौक़े पर भी पहुंच गए, जिनके द्वारा आदिवासियों से कहा सुनी होने लगी व विवाद की स्थित निर्मित हो गई l


मामले की जानकारी आदिवासियो ने बिरसा मुंडा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा को दी, वो मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया, लेकिन भूमाफिया लोग गुंडा गर्दी के साथ उन्हीं से लड़ने लगेl

उक्त विवाद कोई बड़ी घटना का रूप न ले ले तत्काल इसकी जानकारी तहसीलदार अनुपम पाण्डेय और सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार, sdop एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और दोनों पछो से बातचीत करते हुए मामले को शांत कराया l


सिरमौर तहसीलदार अनुपम पाण्डेय ने बताया है की यह मामला राजस्व विभाग मे विचाराधीन है जब तक इस मामले की जाँच नहीं होती तब तक आप लोग इस ज़मीन मे कोई निर्माण कार्य नहीं करेl


वही बस्ती मे रह रहे सैकड़ों लोगो ने अपनी-अपनी समस्या बताते हुए बताया की हम लोगो के पास घर नहीं है, हमारे परिवार में छोटे-छोटे बच्चे है उन्हें हम कहा लेकर जाये, उक्त सरकारी ज़मीन में हम यहां झूग्गी झोपड़ी बनाकर यहां पिछले तीन सालो से रह रहें है लेकिन हमें भूमाफिया द्वारा परेशान किया जा रहा है, और हमें यहां से हटने के लिए बार -बार डराया और धमकाया जा रहा है, सरकार बताए की हम भूमि हीन गरीब आदिवासी लोग सरकारी जमीन छोड़कर अब कहा बसे, यह बड़ा शवाल बना हुआ है, देखना यह होगा कि सरकार व प्रशासन गरीब आदिवासियों का आसियाना बसाती है य उजाड़ने का काम करेगी यह देखना होगा..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?