March 10, 2026 10:06 am

MP:मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी चूक-कलेक्टर ने कार्रवाई कर बीएलओ को निलंबित करने के दिए आदेश

MP News In Hindi:

रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर…
मतदाता सत्यापन अभियान में लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने फील्ड में ही बड़ी कार्रवाई कर दी है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चल रहा है। बीएलओ को घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित करना और बाद में उनका डिजिटाइजेशन करना था… लेकिन रीवा विधानसभा क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में स्थिति बिल्कुल उलट पाई गई।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल मतदान केंद्र क्रमांक 82 पहुँचीं जहाँ बीएलओ मधु गुप्ता गणना पत्रक से जुड़ी मूलभूत जानकारी भी ठीक से नहीं दे पाईं।
मौके पर मौजूद कई मतदाताओं ने भी शिकायत की कि—

  • बीएलओ ने गणना पत्रक वितरित नहीं किए,
  • न ही सत्यापन के लिए कभी घर पर आईं।

मतदाताओं की लगातार शिकायत और मौके पर मिली लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने वहीं पर बीएलओ को निलंबित करने के आदेश दे दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने पीके स्कूल के पास जोन क्रमांक–03 के एसआईआर हेल्पडेस्क सेंटर का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने गणना पत्रक की एंट्री और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कहा है—

  • मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी,
  • सभी कर्मचारी समयसीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूरा करें,
  • यह कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आधार है, इसलिए ज़िम्मेदारी सर्वोपरि होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर बेक, नायब तहसीलदार तेजपति सिंह और संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

रीवा प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में ढिलाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?