MP: मऊगंज में कलेक्टर के निज सचिव पर रिश्वत के गंभीर आरोप — फिर भी कार्रवाई शून्य! आखिर क्यों?

- मऊगंज में कलेक्टर के निज सचिव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज श्रीवास्तव पर लाखों रुपये रिश्वत लेने का आरोप सामने आया, लेकिन कार्रवाई अब भी ठंडे बस्ते में है?
- महिला वार्डन ने कलेक्टर के नाम पर उगाही का आरोप लगाया, शिकायत शासन-प्रशासन तक पहुंची, पर निज सचिव पर कोई दंडात्मक कदम नहीं।
- वही प्रशासन जिसने अन्य मामलों में वायरल ऑडियो-वीडियो के आधार पर तत्काल निलंबन किया, इस केस में चुप्पी साधे बैठा है?
- सवाल उठ रहा है—क्या निज सचिव की कुर्सी इतनी मजबूत है कि आरोपों का उस पर कोई असर नहीं?
- जांच टीम गठित की गई, पर सूत्रों के अनुसार परिणाम तय दिशा की ओर जाते दिख रहे हैं— निज सचिव को क्लीन चिट देने की चर्चाएं तेज?
- सूत्रों का दावा है कि पूरी जांच महिला वार्डन पर दोष मढ़ने की दिशा में मोड़ी जा सकती है?
- यह भी कहा जा रहा है कि निज सचिव को बचाने के लिए पहले ही पूरा रोडमैप बना लिया गया है।
- कलेक्टर कार्यालय में यह चर्चा तेज है कि निज सचिव पर कार्रवाई हो तो कई और परदे भी खुल जाएंगे।
- प्रशासनिक गलियारों में बड़ा सवाल—क्या यह ‘पद की ताकत’ है या ‘सिस्टम की मजबूरी’?
- जनता पूछ रही है—अगर आरोप सही हैं तो निज सचिव अब भी कुर्सी पर क्यों? और अगर नहीं… तो जांच रिपोर्ट खुलकर सामने कब आएगी?
Post Views: 76,881








