March 14, 2026 6:18 pm

Rewa:50 लीटर की कार टंकी में भरा 54 लीटर डीजल, नापा तो निकला 65 लीटर

Rewa में पेट्रोल पंप पर हाई वोल्टेज ड्रामा, 50 लीटर की कार टंकी से निकला 65 लीटर डीजल – 

रीवा। शहर के कनौडिया पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम एक अजीबोगरीब और हंगामेदार मामला सामने आया, जहां कार के डीजल टैंक की कैपेसिटी को लेकर घंटों बहस, बवाल और फिर शर्मिंदगी तक का सफर तय हुआ।

दरअसल, सतना जिले के नागौद निवासी प्रिंस मिश्रा रीवा आए थे और उन्होंने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कनौडिया पेट्रोल पंप पर अपनी कार में फुल टैंक डीजल भरवाया।

फ्यूलिंग के बाद जब कर्मचारी ने उन्हें बताया कि टैंक में 52.48 लीटर डीजल डाला गया है, तो कार मालिक भड़क गए।

उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनकी कार की टंकी 50 लीटर की है, जबकि उसमें पहले से 6-7 लीटर डीजल मौजूद था – ऐसे में 52 लीटर कैसे भरा गया?

आरोप से हंगामा, पेट्रोल पंप पर जुटी भीड़

कार मालिक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर तेल चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। भीड़ जुट गई। मामला बढ़ते देख पंप संचालक जुगुल किशोर कनौडिया मौके पर पहुंचे और तकनीकी तर्कों से जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “कार कंपनियां सुरक्षा कारणों से टैंक की वास्तविक क्षमता से 10 से 15 लीटर अधिक स्पेस बनाती हैं, ताकि डीजल के तापमान में विस्तार से कोई हादसा न हो।”

मैकेनिक बुला कर हुई नपाई, निकले 65 लीटर

सच्चाई जानने के लिए कार मालिक ने मैकेनिक को बुलवाया। टैंक से डीजल निकाल कर उसकी नपाई की गई तो सभी हैरान रह गए – टैंक से कुल 65 लीटर डीजल निकला। जिससे साबित हो गया कि न तो पंप पर घोटाला हुआ और न ही कर्मचारियों ने धोखाधड़ी की।

कार मालिक को लिखित माफीनामा देना पड़ा

सच्चाई सामने आते ही कार मालिक प्रिंस मिश्रा शर्मसार हो गए। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए पेट्रोल पंप संचालक को लिखित माफीनामा सौंपा और बिना किसी बहस के वहां से लौट गए।

यह मामला न केवल एक तकनीकी गलतफहमी का था, बल्कि यह भी दिखाता है कि उपभोक्ता की सतर्कता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी तथ्यों की समझ भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?