March 9, 2026 10:47 pm

Mauganj में दर्दनाक हादसा: आटा चक्की के बेल्ट में फंसने से महिला की मौत, चंद सेकंड में शरीर के हुए टुकड़े

Mauganj News :

मऊगंज। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगरवार कुर्मियान गांव में बुधवार की शाम आटा चक्की के बेल्ट में फंसकर एक 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर चंद सेकंड में ही कई टुकड़ों में बंट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

🔴 कैसे हुआ हादसा:

जानकारी के अनुसार, रामनारायण पटेल अपने घर पर आटा चक्की और तेल मिल का संचालन करते हैं। बुधवार शाम उनकी पत्नी रामकली पटेल चक्की पर मौजूद थीं, तभी एक ग्राहक सरसों का तेल खरीदने आया। जैसे ही रामकली तेल निकालने के लिए चक्की के पास पहुंचीं, उनकी साड़ी का पल्लू अचानक चलती हुई बेल्ट में फंस गया

बेल्ट की गति इतनी तेज थी कि महिला कुछ ही पलों में चक्की की मशीन में खिंचती चली गईं और उनका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर मौजूद लोग तुरंत दौड़े और मोटर बंद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


परिवार में मचा कोहराम:

हादसे की खबर जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों को मिली, पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम छा गया और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।


🚓 पुलिस जांच में जुटी:

घटना की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी भिजवाया। 10 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का अक्सर पालन नहीं किया जाता, जिससे इस तरह के हादसे सामने आते हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे निजी मिलों और चक्कियों की सुरक्षा जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?