देहरादून में बिग बॉस फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर विवादों में घिर गए हैं। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जीजा राज सिंह चौहान की तहरीर पर मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि हरिद्वार बाईपास स्थित कैफे के पास अनुराग और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया और लोहे के हथियारों व डंडों से हमला किया। वहीं, अनुराग डोभाल ने दावा किया है कि विवाद में पहले उन पर हमला किया गया था।
Post Views: 9

















