-
Your shopping cart is empty!
Your shopping cart is empty!
पेट्रोल न्यूज़ ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल, कोई भी ख़बर आप तक सबसे पहले।
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें
पता है----
पेट्रोल न्यूज
Office: petrol news, Near- Kshama Mishthan Bhandar , University Road ,Khutehi,Rewa (M.P.)
Email Us- petrolnews7@gmail.com
Editor: Alok Sharma
Chattisgarh (C.G.) Off: petrol news , Ring Road chopadapara ambikapur,Dist - Sarguja, C.G.
Email Us- petrolnews7@gmail.com
Ph. 7898606977
Uttarakhand Off: Haldwani,Dist - Nainital, Uttarakhand
किशोर कुमार भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आवाज का जादू आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके गानें संगीत प्रेमियों की पहली पसंद हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम और उर्दू में गानें गाए। किशोर का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ। बचपन में उनका नाम आभास कुमार गांगुली था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया।
बतौर सिंगर-एक्टर किया स्थापित
किशोर के.एल.सहगल के गानों से प्रभावित थे और उन्हीं की तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह लिए किशोर कुमार 18 साल की उम्र मे मुंबई पहुंचे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। उस समय तक उनके बड़े भाई अशोक कुमार बतौर अभिनेता अपनी पहचान बना चुके थे। किशोर ने भी अपनी पहचान बनाई, लेकिन उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब किशोर के पास काम नहीं था ऐसे में उन्होंने समारोह में गाना शुरू किया। इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी भी उथल-पुथल से भरी रही। उन्होंने चार शादियां कीं। किशोर कुमार गायक और अभिनेता के रूप में बेहद मशहूर थे। आलम ये था कि लड़कियां उनकी दीवानी हो जाया करती थीं। यही वजह रही की उनकी चार शादियां हुईं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी शादियों के बारे में...
किशोर की पहली पत्नी रूमा गुहा ठाकुरता थीं। रूमा सिंगर और एक्ट्रेस थीं। इस साल जून के महीने में रूमा का निधन हो गया। रूमा और किशोर की शादी 1950 में हुई थी। शादी के 8 साल बाद दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई और किशोर ने रूमा से तलाक ले लिया। किशोर और रूमा का एक बेटा है अमित कुमार जो सिंगर हैं। उन्होंने नब्बे के दशक में कई गानें गाए हैं।
रूमा से तलाक के बाद किशोर ने मधुबाला से शादी कर ली। दोनों में नजदीकियां तब आई जब मधुबाला दिलीप कुमार से अलग हो गई थीं और किशोर तलाक शुदा थे। दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और 1960 में इन्होंने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद ही मधुबाला को दिल में छेद होने का पता चला। किशोर उन्हें लंदन ले गए। शादी के कुछ सालों बाद ही मधुबाला का निधन हो गया।
चौथी शादी 20 साल छोटी लीना चंद्रावरकर से
तीसरी शादी टूटने के बाद किशोर ने खुद को काम में मशगूल कर लिया। उन दिनों वो प्यार अजनबी है की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में लीना चंद्रावरकर भी थीं। काम के दौरान दोनों के बीच प्यार पनपा। दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन लीना के पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर था और किशोर तीन शादियां कर चुके थे। लेकिन लीना ने अपने पिता के खिलाफ जाकर किशोर से शादी की। दोनों का एक बेटा है सुमित कुमार।