-
Your shopping cart is empty!
Your shopping cart is empty!
पेट्रोल न्यूज़ ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल, कोई भी ख़बर आप तक सबसे पहले।
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें
पता है----
पेट्रोल न्यूज
Office: petrol news, Near- Kshama Mishthan Bhandar , University Road ,Khutehi,Rewa (M.P.)
Email Us- petrolnews7@gmail.com
Editor: Alok Sharma
Chattisgarh (C.G.) Off: petrol news , Ring Road chopadapara ambikapur,Dist - Sarguja, C.G.
Email Us- petrolnews7@gmail.com
Ph. 7898606977
Uttarakhand Off: Haldwani,Dist - Nainital, Uttarakhand
ग्लोबल क्लाइमेट अथॉरिटीज के साइंटिस्ट्स का कहना है कि जुलाई 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना है। लगातार तापमान बढ़ने से तीन महाद्वीप- नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया हीटवेव की चपेट में हैं। यूरोपियन यूनियन की कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस और वर्ल्ड मीटियरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट में कहा- जुलाई के शुरुआती 3 हफ्तों में गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे। कई देशों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया। साइंटिस्ट्स का कहना है कि 1 लाख 20 हजार साल में इतनी गर्मी हुई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा- ग्लोबल वॉर्मिंग का युग खत्म हो गया है। अब ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ गया है। क्लाइमेट चेंज आ गया है। ये बेहद खतरनाक है। हालांकि ये सिर्फ शुरुआत है, इसे काबू किया जा सकता है। हम ग्लोबल टेम्परेचर को बढ़ने से रोक सकते हैं। लेकिन इसके लिए हमें फौरन कदम उठाने पड़ेंगे।
अमेरिका में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसे देखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने हीटवेव से बचने में लोगों को मदद देने का आश्वासन दिया है। अमेरिकी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कहा कि प्रशासन लोगों को पौधे लगाने के लिए एक अरब डॉलर की मदद देगा। पौधे लगाने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को हीटवेव से छुटकारा मिलेगा।
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 11 करोड़ 30 लाख लोग हीटवेव की चपेट में हैं। फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन में इसे लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी हैं। अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों से कहा है कि वो अपने सेहत के साथ कोई रिस्क न लें। 15 जुलाई को अमेरिका के एरिजोना राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अमेरिकी मौसम विभाग ने बताया है कि कैलिफोर्निया की डेथ वैली में पारा 54 डिग्री तक पहुंच गया। डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है।