September 28, 2026 2:22 am

BREAKING NEWS

India Consumer Durables 2030: भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार पकड़ेगा तूफानी रफ्तार, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ पहुंचने का अनुमान Male Breast Cancer Warning: पुरुषों में भी तेजी से बढ़ रहा स्तन कैंसर, सीने में इन मामूली दिखने वाले बदलावों को न करें नजरअंदाज अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए समाज को एकजुट करने में अशोक सिंघल जी का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय Mutual Fund SIP vs Direct Equity: हर महीने ₹5,000 की SIP या सीधे शेयर? 20 साल बाद कौन बनाएगा असली धनवान; समझिए पूरा गणित Cardamom Health Benefits: भोजन के बाद सिर्फ एक इलायची खाने की आदत बदल देगी सेहत, अगले ही दिन दिखेंगे 4 गजब के फायदे सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

रायपुर, 27 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जिले में सेवा, जनभागीदारी और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितंबर को सेक्टर किरोड़ीमल के आंगनबाड़ी केंद्र चिरईपानी में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा के पौधे रोपकर की गई। इस दौरान मुनगा के पोषण महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को अपने घरों में भी मुनगा के पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। आंगन मिलन सेवा के दौरान पौष्टिक थाली के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आहार में विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है। बच्चों एवं महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बच्चों के लिए कहानी प्रतियोगिता एवं बाल गीत का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सेवा योगदान को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नारियल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पोषण शपथ लेकर बच्चों और परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्र को समुदाय से जोड़ने की पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!