आदि अमितान अभियान से बैगा समुदाय तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं, घर-घर हो रही स्वास्थ्य जांच

रायपुर, 30 जुलाई 2026

विशेष पिछड़ी जनजाति (पी.व्ही.टी.जी.) बैगा समुदाय को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खैरागढ़  छुईखदान गंडई जिले में आदि अमितान पी.एम. जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल  के निर्देशन में यह अभियान बैगा बहुल क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

छुईखदान विकासखंड में नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल एवं बीपीएम श्री बृजेश ताम्रकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं आदि अमितान की संयुक्त टीम 38 ग्रामों में निवासरत 4,819 बैगा जनजाति के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। अभियान का उद्देश्य बैगा समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति की समय पर स्वास्थ्य जांच कर गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान तथा समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करना है।

व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल के साथ हो रही व्यापक स्क्रीनिंग
अभियान के तहत प्रत्येक हितग्राही का व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सिकल सेल रोग, एनीमिया, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर, मोतियाबिंद, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग सहित अन्य प्रमुख बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच के दौरान आवश्यकता अनुसार मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा गंभीर स्थिति होने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान
अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी 0 से 2 वर्ष का बच्चा तथा गर्भवती महिला स्वास्थ्य सेवाओं एवं नियमित टीकाकरण से वंचित न रहे। स्क्रीनिंग के दौरान छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है, वहीं गर्भवती महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श भी प्रदान किया जा रहा है।

’आदि आरोग्य रथ से मिल रही त्वरित सहायता’

गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित मरीजों को जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ष्आदि आरोग्य रथष् के माध्यम से उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाकर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे दूरस्थ बैगा बस्तियों के लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।

’1,109 हितग्राहियों की जांच, 27 मरीजों को किया गया रेफर’

अब तक अभियान के अंतर्गत 1,109 बैगा हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच कर उनका व्यक्तिगत स्वास्थ्य प्रोफाइल तैयार किया जा चुका है। जांच के दौरान 27 मरीजों को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया, जिनमें 18 उच्च रक्तचाप के मरीज, 1 पी.एफ. मलेरिया का मरीज तथा 8 एनीमिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। सभी को समय पर स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

जिले में संचालित आदि अमितान अभियान विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत बना रहा है। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श, उपचार तथा रेफरल जैसी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे जनजातीय समुदाय के स्वास्थ्य स्तर में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!