इम्तियाज अली की फिल्म सक्सेस पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे, दीया मिर्जा

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आउंगा' की सक्सेस पार्टी कल रात मुंबई में हुई। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे और दीया मिर्जा समेत कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हुए.

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 33 दिनों में 62.61 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह यह इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

पार्टी में एक्टर बॉबी देओल अपने अनोखे अंदाज में पैपराजी को थम्स-अप करते हुए पोज देते नजर आए. इस दौरान अनन्या पांडे बेहद सिंपल और खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।

देखिए पार्टी में शामिल हुए सेलिब्रिटीज की तस्वीरें

पार्टी के बाद पैपराजी को पोज देते बॉबी देओल.

पार्टी के बाद पैपराजी को पोज देते बॉबी देओल.

सक्सेस पार्टी में तृप्ति डिमरी भी शामिल हुईं.

सक्सेस पार्टी में तृप्ति डिमरी भी शामिल हुईं.

उनकी फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए फिल्म में हीरो का किरदार निभाने वाले वेदांग रैना भी पहुंचे.

उनकी फिल्म की सक्सेस पार्टी में शामिल होने के लिए फिल्म में हीरो का किरदार निभाने वाले वेदांग रैना भी पहुंचे.

पार्टी के दौरान तस्वीरों के लिए पोज देतीं अनन्या पांडे।

पार्टी के दौरान तस्वीरों के लिए पोज देतीं अनन्या पांडे।

दीया मिर्जा भी पार्टी में शामिल हुईं.

दीया मिर्जा भी पार्टी में शामिल हुईं.

फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया. उनके अलावा दीया मिर्जा, दिव्या दत्ता, कबीर खान और गजराज राव जैसे कलाकार भी टीम को बधाई देने पहुंचे. फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना भी इस पार्टी का हिस्सा बने.

फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली पैपराजी को पोज देते हुए.

फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली पैपराजी को पोज देते हुए.

गजराज राव भी टीम को बधाई देने पहुंचे.

गजराज राव भी टीम को बधाई देने पहुंचे.

इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस ट्रैकर कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने कमाई के मामले में इम्तियाज अली की ही फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को पीछे छोड़ दिया है। 'जब हैरी मेट सेजल' ने कुल ₹62.5 करोड़ की कमाई की, जबकि 'मैं वापस आउंगा' ₹62.61 करोड़ का कलेक्शन करके तीसरे स्थान पर आ गई है। इम्तियाज अली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 'लव आज कल' ₹67 करोड़ के साथ पहले नंबर पर और 'तमाशा' ₹65.5 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने शानदार कमाई की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपये था. फिल्म ने अब तक अपने बजट का लगभग 89.44 प्रतिशत वसूल कर लिया है। फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती दिख रही है। 32वें दिन इसने 22 लाख रुपये का बिजनेस किया, जबकि 33वें दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!