उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण
डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल बनने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे। यहां देहरादून एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, जिलाधिकारी और अन्य लोगों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गॉड ऑफ ऑनर कार्यक्रम के बाद प्रदेश के नए राज्यपाल देहरादून को रवाना हुए।
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बिसेन कल सोमवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
कल होगा शपथग्रहण
बता दें कि नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ. बिसेन कल सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी डॉ बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद रहे हैं।









