देहरादून: बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के लिए यह समय कुछ संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण है। सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन केंद्रों के साथ-साथ संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह स्वयं स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं को देखते हुए इन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुई दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सभी संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता और जरूरी तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है।
Post Views: 6









