सांसद अनिल बलूनी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट कर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
बलूनी के अनुसार इस अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए मंत्री से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एवं देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का अनुरोध किया।
मंत्री ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मकता के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।
Post Views: 25









