November 21, 2026 11:17 am

BREAKING NEWS

कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान *न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई

रायपुर, 24 अगस्त 2026

 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्दी पूरा करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते हुए उनका लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण करते हुए प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!