कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर – Aj Ki News

रायपुर, 07 जून 2026

एक समय ऐसा था जब सूरजपुर जिले की जनपद पंचायत प्रेमनगर की ग्राम पंचायत पार्वतीपुर निवासी सुहानो का परिवार जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से टपकता पानी और बच्चों की सुरक्षा की चिंता उनके जीवन का हिस्सा बन चुकी थी। सीमित आय और खेती-किसानी पर निर्भरता के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए केवल एक सपना था।

यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से साकार हुआ। वर्ष 2024-25 में योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद सुहानो का पक्का घर बनकर तैयार हुआ और आज उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण में जीवन बिता रहा है।

सुहानो बताती हैं कि अब बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। बच्चों को बेहतर रहने का माहौल मिला है और परिवार में सुरक्षा तथा आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है। उनके अनुसार, इस योजना ने केवल घर ही नहीं दिया, बल्कि जीवन को नई दिशा भी दी है।

लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पार्वतीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पंचायत अमले के समन्वित प्रयासों से यह पंचायत ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का उदाहरण बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!