
हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, आस्था, प्रकृति प्रेम तथा नारी शक्ति के सम्मान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारे समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन स्वरूप की आराधना तथा अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना से जुड़ा हुआ है। विशेष रूप से मातृशक्ति एवं बहनों द्वारा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व समाज में प्रेम, समर्पण, विश्वास एवं सौहार्द की भावना को और मजबूत करता है।
Post Views: 7









